केवटी थाना अंतर्गत लैला चौर में स्कूटी छोड़कर गुड्डू कुमार यादव के गायब हो जाने के संबंध में दिनांक 20.10.2026 को गुड्डू कुमार यादव, पिता- पवन यादव, ग्राम- बिरखौली, थाना- केवटी, जिला- दरभंगा, बालहा सीएसपी सेंटर से निकलकर अपनी स्कूटी लहला चौर में छोड़कर तथा अपना आधार कार्ड एवं पैन कार्ड फेंककर पैदल ही बहरी-सोनहन के रास्ते दरभंगा चले गए थे। इस संबंध में उनके पिताजी द्वारा आवेदन दिया गया था कि उनके लड़के को किसी के द्वारा गायब कर दिया गया है। उक्त आवेदन के आलोक में जाँच एवं अनुसंधान के क्रम में गायब गुड्डू कुमार यादव को बरामद किया गया। अनुसंधानोपरांत ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पूर्व वे दरभंगा के बेला चौक के आसपास से ₹60,000/- निकालकर आ रहे थे, इसी दौरान उनका रुपया कहीं गिर गया, जिससे उनके पास नकद राशि समाप्त हो गई तथा सीएसपी संचालन हेतु भी पर्याप्त नकद राशि नहीं बची। इस कारण उन्हें अपने पिताजी एवं सीएसपी संचालक नंद यादव को जवाब देने का भय सताने लगा। इसी भयवश वे अपनी स्कूटी लैला चौर में छोड़कर तथा बिना किसी को सूचना दिए घर न जाकर दरभंगा चले गए थे।