राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अवध प्रांत के सेवा सप्ताह (21-29 अक्टूबर 2026) के तहत खंड रामनगर के सेवा विभाग द्वारा सरयू नदी के चहोड़ा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। ​खंड सेवा प्रमुख श्री अनिल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में खंड संचालक श्री अरविंद, खंड कार्यवाह श्री विशाल शर्मा सहित कई प्रमुख अधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी स्वयंसेवकों ने घाट परिसर की सफाई कर सेवा का संकल्प लिया