सांप पकड़ने गये स्नैक कैचर की मौत बलुआ थाना क्षेत्र के छपरा गांव में शौकत अली के घर मंगलवार की देर रात्रि में सांप पकड़ने गये 38 वर्षीय गुलाब राम को सांप काटने से मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया । परिजनों में कोहराम मच गया । गुलाब ने अब तक सैकड़ों सांपों को काबू कर चुके थे । बलुआ सराय गांव के रहने वाले गुलाब राम घरों में चुना पेंट का कार्य करते थे । इसके साथ ही घरों,दुकानों,सार्वजनिक जगहों में सांप पकड़ने का कार्य करते थे । अब तक सैकड़ों सांप को पकड़कर काबू कर चुके थे । जिन्हें पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ देते थे । मंगलवार की देर रात को छपरा गांव में शौकत अली ने घर में सांप पकड़ने के लिए बुलाया था । गुलाब ने सांप को पकड़ लिया था किन्तु पकड़ ढीली होने पर सांप ने लगातार चार बार वार दिया । जिससे कुछ ही देर में अचेत हो गए । ग्रामीण उन्हें लेकर सकलडीहा पीएचसी ले गए,किन्तु वहां उनकी मौत हो गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । उनके मौत से पिता शिवपूजन,माता नगीना,पत्नी सुषमा,पुत्र हर्ष,पुत्री सिमरन का रोकर बुरा हाल है ।