Now Playing
लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का
(UTTAR PRADESH, LUCKNOW)
लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का
रजौन में किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने दो घंटे में पकड़ा आरोपित नाबालिग।
रजौन में 100 बोतल देसी मसालेदार शराब बरामद, एक गिरफ्तार ।
नूंनफर के जंगल में महुआ शराब की संचालित भट्टी ध्वस्त, धंधेबाज फरार
रजौन बांका बिहार दुर्गा पूजा मेला देखने निकली 56 वर्षीय महिला लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा पांच हजार का इनाम
हाईवा की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों में तीन लोग घायल, सदर अस्पताल नवादा रेफर
पदवीधर निवडणुकीत गडचिरोली जिल्ह्यात विभागातून सर्वाधिक ७२.९५ टक्के मतदान
अति दुर्गम बिनागुंडा में पुलिस और ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाया 60 मीटर लंबा पुल
वृंदावन शरद पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, श्वेत पोशाक और विशेष श्रृंगार में सजे ठाकुरजी ने भक्तों को दिए मनोहारी दर्शन
वाहन जांच अभियान के तहत पुलिस ने बिना नंबर प्लेट लगे बाइक समेत 19.785 लीटर विदेशी शराब सहित कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल
मथुरा श्री कृष्ण की नगरी मैं जाम के हालात लाइव न्यूज
Comments (1)
Indra Kumar Singh
25 Oct, 2026लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप, विरोध में धरने पर बैठे किसान; एक किसान की हालत गंभीर लेखपाल से पैमाइश कराकर विवाद सुलझाने की मांग, प्रदर्शन के दौरान किसान बेहोश होकर गिरा लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के छंदुयिया गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पर बिना पैमाइश कराए जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। विरोध में किसान धरने पर बैठ गए। मामले में बीच-बचाव और समझौते के लिए पुलिस प्रशासन को भी बुलाया गया। प्रदर्शन के दौरान एक किसान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, किसान को आनन-फानन में शहर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसे दिल का दौरा पड़ा हो, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि जमीन पर किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले राजस्व विभाग के लेखपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई जाए, ताकि विवाद का निष्पक्ष निस्तारण हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि LDA चाहता तो लेखपाल को बुलाकर जमीन की स्थिति स्पष्ट कराई जा सकती थी, लेकिन इसके बजाय बिना पैमाइश कब्जे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की पद और शक्ति के प्रभाव में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। फिलहाल, ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर रोष है। अब सवाल यह है कि जमीन की पैमाइश और विवाद के निस्तारण से पहले कब्जे की कार्रवाई क्यों की जा रही है? क्या संबंधित विभाग ग्रामीणों की मांग पर निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराएगा? नोट: LDA का पक्ष और जमीन से जुड़े आधिकारिक दस्तावेजों की जानकारी सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।