कस्बा बहसूमा में बड़े धूम धाम के साथ निकाली गई माँ भगवती की 52 वी विशाल शोभायात्रा नगर मे महानवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति माँ भगवती की 52 वी विशाल शोभायात्रा बैंड बाजो के साथ बड़े धूम धाम के साथ नगर मे निकाली गयी, यात्रा का शुभारम्भ रेशु एडवरटाइजिंग के संस्थापक सत्यप्रकाश रेशु ने फीता काटकर किया जिसमे माँ भगवती के चरणों मे बैठने के लिए मुख्य यजमान की बोली कॉपीन बैरागी पुत्र सतपाल बैरागी न 55101 रूपये एवं सारथी की बोली प्रदीप गर्ग पुत्र स्व. मोतीराम जी ने 25101रूपये मे लगाकर अपने नाम कर माँ के चरणों मे बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया, माँ भगवती की शोभायात्रा श्री शिव दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर मे मैंन मार्किट, मोहल्ला मंगल बाजार, मोहल्ला जुमेरात, मोहल्ला चौखट्टा, मोहल्ला मार्कपुरिया, मोहल्ला छिप्पी वाला से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण मे सम्पन्न हुई, माँ भगवती की यात्रा मे भक्तो ने जगह जगह पुष्प वर्षा एवं नृत्य कर यात्रा का स्वागत किया एवं जगह जगह भक्तो ने प्रसाद बाटकर माँ की यात्रा का स्वागत किया, भगवती के रथ को भक्त पैदल खींचकर नृत्य करते हुए एवं माँ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए, इस मौक़े पर * शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष रविन्द्र नागर, लोकेश सिंघल, विपिन माहेश्वरी, अमरीश गोयल, राम अवतार शर्मा, रविशंकर कौशिक, शिवम माहेश्वरी, राहुल सिंघल, भूषण शर्मा, राम बहादुर, मास्टर ओमबीर, सौरभ शर्मा , अभिषेक गौड़, चिंटू सिंघल, वैभव गौड़, आदिराज गौड़,, दिव्यांश गौड़ विष्णु शर्मा, सचिन कुमार प्रजापति, अक्षत, काले आदि मौजूद रहे एवम समस्त कस्बावासियों का सहयोग रहा। थाना अध्यक्ष रविंद्र पवार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे मां भगवती की शोभायात्रा का लाइव प्रसारण श्री शिव दुर्गा श्याम मंदिर यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया