पूरनपुर। भारतीय बजरंग दल की ओर से आगामी 24 अगस्त को साईं बैंक्वेट हॉल से भव्य जलाभिषेक बाइक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।बैठक में तय किया गया कि यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं युवा बाइक रैली के रूप में शामिल होंगे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित जलाभिषेक स्थल तक पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, रूट, स्वागत स्थलों और अन्य व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन ने सभी शिवभक्तों से उत्साहपूर्वक यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।