प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर युवक की हत्या,दो गिरफ्तार स्वतंत्र भारत संवाद संग्रामगढ़ प्रतापगढ़। अय्याश युवकों ने प्रेम प्रसंग का विरोध करने वाले युवक को शराब पिलाकर हत्या कर दी ओर लाश को बोरी मे मिट्टी के साथ भरकर वीरान जगह पर स्थित एक गड्ढे मे दफन कर दिया।पकड़े जाने पर मृतक के परिजनों को फंसाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सूझबूझ से निर्दोष जेल जाने से बच गए। संग्रामगढ़ थाना के प्रतापपुर चेरगढ़ निवासी बृजेंद्र सिंह 24 पुत्र स्व जय सिंह 27 अक्टूबर की रात से लापता हो गया,उसके भाई ने 28 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज करवाई।एसआई मुन्ना सिंह यादव व एसओजी टीम ने लापता युवक का मोबाइल फोन 28 अक्टूबर की रात गांव के सुनसान इलाके के नहर पुलिया से बरामद किया।सर्विलांस टीम की मदद से संदिग्ध नीरज सिंह पुत्र बलवंत सिंह को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर लापता युवक के राज से पर्दा उठ गया और लाश एक बोरी मे मिट्टी से भरी हुई पानी भरे गड्ढे से 2 नवंबर की शाम बरामद कर पीएम को भेजा गया।एसएसपी पश्चिमी बृजनंदन रॉय व सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी द्वारा बताया गया कि आरोपी नीरज सिंह का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था,जिसे मृतक बृजेन्द्र सिंह ने देख लिया था और परिजनों को न बता दें, इस बात से उससे खुन्नस रखते थे।नीरज सिंह 27 अक्टूबर की रात अपने साथी साहिल सरोज को बुलाकर बृजेंद्र सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाते हुए, सौना सरैया से शराब व बाभन बखरी से चखना खरीद कर अपने मुर्गी फार्म पर जाकर फोन जरिए बृजेंद्र सिंह को बुलाया और उसे ज्यादा शराब पिलाकर खेत मे लगे बाढ़ से रस्सी लेकर उसका गला कसकर मौत के घाट उतार दिया और लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक बोरी मे मिट्टी व लाश भरकर वीरान जगह पर एक गड्ढे मे दफन कर फावड़ा से मिट्टी डाल दिया।मृतक का पर्स और मोबाइल साहिल सरोज को दे दिया।पुलिस ने जब नीरज सिंह को पकड़कर पूछताछ कर रही थी,तो यह शातिर हत्यारा परिजनों का नाम लेकर हत्या करवाने की बात बता रहा था।एसओ सिद्धार्थ सिंह,एसआई मुन्ना सिंह यादव व एसओजी प्रभारी विजेंद्र सिंह आदि की सक्रियता से हत्यारोपी नीरज सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी चेरगढ़ व साहिल सरोज पुत्र राजकुमार सरोज निवासी महासिनपुर मजरा महमदपुर चारपुरा को घटना मे प्रयुक्त एक रस्सी व फावड़ा तथा मृतक का पर्स एटीएम कार्ड बरामद कर सलाखों के पीछे भेज दिया ह