Now Playing
शाहपुर विकासखंड के गाँव सोरम के मोहल्ला भूमिया वाला पानी की टंकी के पास सुरेश पुत्र राजाराम का कच्चा मकान की छत गिरने से परिवर बरसात में रहने को मजबूर
Ravi Kant
(UTTAR PRADESH, MUZAFFARNAGAR)
शाहपुर विकासखंड के गाँव सोरम के मोहल्ला भूमिया वाला पानी की टंकी के पास सुरेश पुत्र राजाराम का कच्चा मकान की छत गिरने से परिवर बरसात में रहने को मजबूर
पानीगांव में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी, कार के बोनट पर मां-बेटी को बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, महिला सुरक्षा के दावों को दबंगों की चुनौती
किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस#
श्रीमद्भागवत जी श्लोक संख्या 7 /6 / 1
*सबेरे सबेरे शुरु हुई मारपीट* *औरैया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष...* *फफूंद थाना क्षेत्र में मकान बनवाने के दौरान जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।*
UP के प्रतापगढ़ जिले से दिनभर की बड़ी खबरें। 03/11/2026 #pratapgarh #latestnews @reporteJitendra
अयोध्या (मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर) *स्टाफ के कहने पर बाहर से दवा नहीं ली तो रोक दिया आपरेशन कहां आर के फार्मा का नाम तो बताया था* -----------------------_----------------- राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर फिर चर्चा में, बाहर से
हिंदू रीति रिवाज एवं ताजमहल देखने आए इटली से पर्यटक ने हिंदू रीति रिवाज को साक्षी मानकर मंदिर में की शादी और इंडिया
ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटक इटली से आने के बाद हिंदू संस्कृति के रीति रिवाज के द्वारा रचाई शादी
ये महिलाएं शराब का सत्यानाश करने पर जुटी है, शराब पीता है पति पीट रहीं हैं दारू,,, झाँसी, यूपी
मैं सबसे बड़ा गुंडा हूं... मुख्तार अंसारी, ब्रजेश सिंह धनंजय सिंह और अभय सिंह मेरी दरबारी करते हैं... यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर
Comments (1)
Ravi Kant
08 Jul, 2026*गरीब मजदूर की टूटी छत पर बरस रहा संकट, बहुजन एकता संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने प्रशासन से लगाई तत्काल मदद की गुहार* मुज़फ्फरनगर/शाहपुर। जनपद मुज़फ्फरनगर के विकास खंड शाहपुर के गांव शोरम, भूमिया वाला मोहल्ला, पानी की टंकी के पास रहने वाले सतीश पुत्र राजाराम एक बेहद गरीब मजदूर हैं। वह रोजाना मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार और बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका कच्चा मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका है और मकान की छत गिर जाने से परिवार खुले खतरे के बीच जीवन बिताने को मजबूर है। बरसात के मौसम में परिवार हर दिन भय के साये में जी रहा है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद अब तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार ने कई बार प्रशासन से मदद की गुहार लगाई, लेकिन आज तक राहत नहीं मिल सकी। इस गंभीर मामले को लेकर बहुजन एकता संघर्ष समिति संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि "गरीब और असहाय परिवारों की सहायता करना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि समय रहते इस परिवार को सुरक्षित आवास उपलब्ध नहीं कराया गया और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी प्रशासनिक जवाबदेही तय होनी चाहिए।" उन्होंने जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर, मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी शाहपुर एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की कि पीड़ित परिवार के घर का तत्काल निरीक्षण कराकर उन्हें पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा अन्य सरकारी योजना के अंतर्गत शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाए तथा आवश्यक आर्थिक सहायता भी दी जाए। बहुजन एकता संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि गरीब परिवार की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर प्रशासन के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करेगा। रिपोर्ट: नेशनल मीडिया न्यूज एजेंसी सवाददाता रविकांत की रिपोर्ट