बाबागंज/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर मजरे बहोरिकपुर गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही महेशगंज थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।