Now Playing
▶️......दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली* सुल्तानपुर में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है।
Indra Kumar Singh
(UTTAR PRADESH, BARABANKI)
▶️......दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली* सुल्तानपुर में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है।
छातामें 84 वे दिन भी जारी रहा चीनी मिल धरना,ललित कर्मयोगी ने अफवाहों को किया, खारिज,,
आगरा सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल जा रही एक्टिवा पर नगर निगम के डंपर ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत शेवला जाट की छ
धनेना गांव में आखिर क्या हुआ मारपीट से राहुल जिंदगी और मौत से जूझ रहा मोहकम की मौत पर उठे सवाल
खेत पर कब्जे के विवाद में खूनी खेल! पति-पत्नी सहित बेटी को बेरहमी से पीटा, युवती के दांत टूटे।
रामराज में सूबेदार विपिन भारद्वाज का भव्य सम्मान, पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन, ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
राज्यपाल की अध्यक्षता में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित विश्वविद्यालयों के विकास और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर राज्यपाल ने साझा किया विजन
नगर पंचायत हीरागंज बहोरीकपुर बाबवा का मेला का दृश्य #latest_news
पानीगांव में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी, कार के बोनट पर मां-बेटी को बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, महिला सुरक्षा के दावों को दबंगों की चुनौती
किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस#
श्रीमद्भागवत जी श्लोक संख्या 7 /6 / 1
Comments (1)
Indra Kumar Singh
11 Jun, 2026▶️.......दो सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली* सुल्तानपुर में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है। थाना कोतवाली नगर और जनपदीय एसओजी (SOG) टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो सगी बहनों से छेड़खानी का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) वृजनारायण सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ 10 और 11 जून की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे हुई। कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना मिली थी कि छेड़खानी का वांछित अभियुक्त हवाई पट्टी के पास किसी फिराक में खड़ा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी ढेर पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। घायल अभियुक्त की पहचान मोहम्मद आसिफ उम्र 27, पुत्र इश्तियाक अहमद, निवासी शास्त्री नगर, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर है। पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि बीते 9 जून को दो सगी बहनें अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक सुनसान इलाके में अचानक बिजली कट गई (लाइट चली गई)। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मोहम्मद आसिफ ने दोनों बहनों को रोक लिया और उनके साथ छेड़खानी व बदसलूकी की वारदात को अंजाम दिया। इस शर्मनाक घटना के संबंध में थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा,एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस,एक चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति पूरी तरह से कायम है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।