Now Playing
▶️....रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर रोडवेज बस में यात्रियों को हुई परेशानी, कंडक्टर पर गंभीर आरोप
Indra Kumar Singh
(UTTAR PRADESH, BARABANKI)
▶️....रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर रोडवेज बस में यात्रियों को हुई परेशानी, कंडक्टर पर गंभीर आरोप
छातामें 84 वे दिन भी जारी रहा चीनी मिल धरना,ललित कर्मयोगी ने अफवाहों को किया, खारिज,,
आगरा सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल जा रही एक्टिवा पर नगर निगम के डंपर ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत शेवला जाट की छ
धनेना गांव में आखिर क्या हुआ मारपीट से राहुल जिंदगी और मौत से जूझ रहा मोहकम की मौत पर उठे सवाल
खेत पर कब्जे के विवाद में खूनी खेल! पति-पत्नी सहित बेटी को बेरहमी से पीटा, युवती के दांत टूटे।
रामराज में सूबेदार विपिन भारद्वाज का भव्य सम्मान, पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन, ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
राज्यपाल की अध्यक्षता में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित विश्वविद्यालयों के विकास और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर राज्यपाल ने साझा किया विजन
नगर पंचायत हीरागंज बहोरीकपुर बाबवा का मेला का दृश्य #latest_news
पानीगांव में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी, कार के बोनट पर मां-बेटी को बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, महिला सुरक्षा के दावों को दबंगों की चुनौती
किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस#
श्रीमद्भागवत जी श्लोक संख्या 7 /6 / 1
Comments (1)
Indra Kumar Singh
09 Jun, 2026▶️.....रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर रोडवेज बस में यात्रियों को हुई परेशानी, कंडक्टर पर गंभीर आरोप लखनऊ। रायबरेली से लखनऊ आ रही एक बस में यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब बस को कथित रूप से करीब 20 मिनट तक रास्ते में रोककर उसमें माल लोड कराया गया। भीषण गर्मी के बीच बस में बैठे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें नाराजगी देखने को मिली। यात्रियों का आरोप है कि बस के ड्राइवर सीट के पास वाले हिस्से में बड़ी मात्रा में माल रखा गया, जिसके कारण यात्रियों के बैठने और आने-जाने में भी दिक्कत हुई। यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को नजरअंदाज कर माल ढुलाई को प्राथमिकता दी गई। आरोप है कि जब कुछ यात्रियों ने इस पर आपत्ति जताई तो कंडक्टर ने अभद्र व्यवहार करते हुए 4 वर्षीय बच्चे का भी टिकट काटने की धमकी दी। यात्रियों के अनुसार, कंडक्टर से नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम बताने से भी इनकार कर दिया। घटना के बाद यात्रियों ने संबंधित परिवहन अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कंडक्टर को निलंबित कर उचित विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में यात्रियों को ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।