Now Playing
▶️.....दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 3 दोस्तों की मौत: फॉर्च्यूनर 30 फीट नीचे गिरी, लेह-लद्दाख घूमकर पुणे लौट रहे
Indra Kumar Singh
(UTTAR PRADESH, BARABANKI)
▶️.....दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 3 दोस्तों की मौत: फॉर्च्यूनर 30 फीट नीचे गिरी, लेह-लद्दाख घूमकर पुणे लौट रहे
छातामें 84 वे दिन भी जारी रहा चीनी मिल धरना,ललित कर्मयोगी ने अफवाहों को किया, खारिज,,
आगरा सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल जा रही एक्टिवा पर नगर निगम के डंपर ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत शेवला जाट की छ
धनेना गांव में आखिर क्या हुआ मारपीट से राहुल जिंदगी और मौत से जूझ रहा मोहकम की मौत पर उठे सवाल
खेत पर कब्जे के विवाद में खूनी खेल! पति-पत्नी सहित बेटी को बेरहमी से पीटा, युवती के दांत टूटे।
रामराज में सूबेदार विपिन भारद्वाज का भव्य सम्मान, पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन, ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
राज्यपाल की अध्यक्षता में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित विश्वविद्यालयों के विकास और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर राज्यपाल ने साझा किया विजन
नगर पंचायत हीरागंज बहोरीकपुर बाबवा का मेला का दृश्य #latest_news
पानीगांव में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी, कार के बोनट पर मां-बेटी को बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, महिला सुरक्षा के दावों को दबंगों की चुनौती
किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस#
श्रीमद्भागवत जी श्लोक संख्या 7 /6 / 1
Comments (1)
Indra Kumar Singh
19 Mar, 2026▶️.....दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 3 दोस्तों की मौत: फॉर्च्यूनर 30 फीट नीचे गिरी, लेह-लद्दाख घूमकर पुणे लौट रहे थे_* दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फॉर्च्यूनर कार 30 फीट नीचे जा गिरी। इसमें सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई थी। हादसा कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा और कराड़िया के बीच सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। *26 फरवरी को टूर पर निकले थे* कैथून थाना प्रभारी मनोज सिकरवार ने बताया- सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयूरेवा (23) फॉर्च्यूनर कार से पुणे लौट रहे थे। तीनों दोस्त पुणे के रहने वाले थे। 26 फरवरी को ये लोग 10 सदस्यीय ग्रुप के साथ लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर घूमने निकले थे। ग्रुप के बाकी लोग दूसरी कारों में पीछे-पीछे आ रहे थे। *हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही जान गई* हादसे के बाद तीनों युवकों को स्थानीय लोगों ने कैथून सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश सामर ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही युवक दम तोड़ चुके थे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया।