Now Playing
▶️....थाना वल्दीराय जनपद सुलतानपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़-* दिनांक 28.02.2026 की रात्रि में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक बदमाश अवैध शस्त्र के साथ पारा की तरफ जा रहा
Indra Kumar Singh
(UTTAR PRADESH, BARABANKI)
▶️....थाना वल्दीराय जनपद सुलतानपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़-* दिनांक 28.02.2026 की रात्रि में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक बदमाश अवैध शस्त्र के साथ पारा की तरफ जा रहा
नगर पंचायत हीरागंज बहोरीकपुर बाबवा का मेला का दृश्य #latest_news
पानीगांव में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी, कार के बोनट पर मां-बेटी को बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, महिला सुरक्षा के दावों को दबंगों की चुनौती
किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, वारदात के बाद आरोपी फरार; तलाश में जुटी पुलिस#
श्रीमद्भागवत जी श्लोक संख्या 7 /6 / 1
*सबेरे सबेरे शुरु हुई मारपीट* *औरैया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष...* *फफूंद थाना क्षेत्र में मकान बनवाने के दौरान जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।*
UP के प्रतापगढ़ जिले से दिनभर की बड़ी खबरें। 03/11/2026 #pratapgarh #latestnews @reporteJitendra
अयोध्या (मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर) *स्टाफ के कहने पर बाहर से दवा नहीं ली तो रोक दिया आपरेशन कहां आर के फार्मा का नाम तो बताया था* -----------------------_----------------- राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर फिर चर्चा में, बाहर से
हिंदू रीति रिवाज एवं ताजमहल देखने आए इटली से पर्यटक ने हिंदू रीति रिवाज को साक्षी मानकर मंदिर में की शादी और इंडिया
ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटक इटली से आने के बाद हिंदू संस्कृति के रीति रिवाज के द्वारा रचाई शादी
ये महिलाएं शराब का सत्यानाश करने पर जुटी है, शराब पीता है पति पीट रहीं हैं दारू,,, झाँसी, यूपी
Comments (1)
Indra Kumar Singh
01 Mar, 2026*थाना वल्दीराय जनपद सुलतानपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई पुलिस मुठभेड़-* दिनांक 28.02.2026 की रात्रि में थाना बल्दीराय पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक बदमाश अवैध शस्त्र के साथ पारा की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी की गयी। घेराबन्दी किये जाने पर उक्त बदमाश द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें उक्त बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान अभियुक्त आदर्श सिंह पुत्र दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह नि0ग्राम डोभियारा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। जो थाना हलियापुर से वांछित है और इस पर 50हजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद 315 बोर अवैध तमंचा व 01 खोखा तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। दिनांक 20.11.2025 को जनपद अयोध्या की पुलिस इस अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश देने आयी थी। जहां पर इस अभियुक्त द्वारा परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर उनके सरकारी असलहा व मोबाइल छीन लिये थे। जिस सम्बन्ध में थाना हलियापुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभी इस अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्दीराय लाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर की बाइट-*