दीपोत्सव पर घर-घर गूंजी श्रीगणेश-लक्ष्मी की आराधना, सुख-समृद्धि की मांगी गई मंगल कामना धन-धान्य, सौभाग्य और आरोग्य की कामना के साथ घरों, दुकानों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन संवाद सूत्र गोपाल जी कश्यप रजौन (बांका) दीपावली के पावन अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्ति, आस्था और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार लोगों ने अपने घरों, दुकानों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भगवान श्रीगणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, धन-धान्य, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाकर दीप प्रज्वलित किए और परिवार की खुशहाली के लिए आराधना की। वहीं, दुकानदारों एवं व्यवसायियों ने भी अपने प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और गणेश जी का पूजन कर नए उत्साह और सकारात्मक संकल्प के साथ कारोबार की उन्नति की कामना की। दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन की यह परंपरा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव बनाए रखने का भी संदेश देती है।।।