केवटी थाना परिसर में बच्चों के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित। केवटी थाना परिसर में पुलिस अंचल निरीक्षक रामेश्वर साफी के नेतृत्व में बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम एवं बच्चों के कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से शपथ ली गई। इस अवसर पर पुलिस अंचल निरीक्षक रामेश्वर साफी, थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एस आई शत्रुघन कुमार, पी टी सी कमालुद्दीन आदि मौजूद थे।