पूर्व विधायक स्वर्गीय श्याम लाल वर्मा प्रतिभा खोज परीक्षा में आर.पी.एस (रेडियंट) इंटर कॉलेज के बच्चों ने मारी बाजी उतरौला । पूर्व विधायक के प्रतिमा पर वर्तमान उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के द्वारा माल्यार्पण कर श्री राम तीरथ चौधरी ग्रुप आफ कॉलेज की स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया । इस भव्य आयोजन में आस पास क्षेत्र के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया । श्याम लाल वर्मा खोज परीक्षा का आयोजन राम तीर्थ इंटर कॉलेज में 06 अक्टूबर 2026 को किया गया था जिसके परिमाण की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण में R.P.S (रेडियंट) इंटर कालेज के दो बच्चों ने भी बाजी मारी जिसमें सोनाली गुप्ता कक्षा - 9, शैलेश कश्यप कक्षा - 9 को विद्यालय के तरफ से पुरस्कृत किया गया l सोनाली गुप्ता और शैलेश कश्यप के मनोबल को बढ़ाने के लिए रेडिएंट इंटर कालेज के प्रबंधक सुरेश गुप्ता तथा प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह यादव अभिभावक के रूप में उपस्थित रहे । बच्चों के मेहनत का श्रेय प्रबंधक सुरेश गुप्ता और प्रधानाचार्य प्रभाकर सिंह यादव को देते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधन ने बच्चों के उत्साह वर्धन के लिए वक्ताओं के माध्यम से बच्चों को आगे भविष्य में भी ऐसे प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की प्रेरणा दी ।