प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवनिर्मित शौचालय एक माह से बंद,मरीजों की बढ़ी समस्या। चहनिया। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों एवं कर्मचारियों विशेष रूप से महीलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर एक शौचालय का निर्माण किया गया जो महज दो से तीन महीने तक चालू किया गया जिसका प्रयोग कर महीलाए एवं पुरुषों ने लाभ लिया इसके बाद शौचालय पर ताला लटकाया दिया गया। एका एक शौचालय पर ताला लटकता देख मरीजों सहित महिलाओ की परेशानी बढ गयी।एक महीना से अधिक हो गया आज भी ताला लटका हुआ है जो परेशानी का सबब बना हुआ है और कार्यदाई संस्था मूकदर्शक बनी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मात्र एक शौचालय हैं जिसपर ताला लगा देने से महीलाओं को खुले में जाना पड़ता है जिससे महीलाओं को शर्मसार होना पड़ता है। सरकार का लाखो रुपया खर्च कर बने शौचालय पर ताला लटकना सरकार के नीतियों और विकास कार्य को मुंह चिढ़ा रहा है।वहीं केन्द्र के अधिकारी ,कर्मचारी तमासगीन बने हुए हैं। आखिर कार समझ में नहीं आ रहा है की लाखों रुपए खर्च कर शौचालय निर्माण हुआ दो महीने चालू रखा गया फिर ताला लटका दिया गया इसके पीछे मंशा क्या है यह एक पहेली बना हुआ है। महीलाओ ने आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते मांग कुछ है कि अगर विग्रह शौचालय से ताला नहीं हटा तो हम लोग कार्यदाई संस्था के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बाध्य होंगे