लदारी चौक के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले एक युवक। सूचना मिलते हीं केवटी थाना की पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवक को सीएचसी केवटी रनवे में भर्ती कराया। बताया जाता है कि युवक छठ पर्व के अवसर पर मुंबई से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान दरभंगा-जयनगर एनएच 527 बी पर लदारी चौक के समीप नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। अपराधियों ने उसका सभी सामान व रुपए पैसे लूट लिया। युवक की पहचान मधुबनी जिला के रहिका थाना अंतर्गत कपिलेश्वर स्थान गांव निवासी अरुण राम 35 वर्ष का बताया जाता है।