*प्रेस विज्ञप्ति* *डी मोनफोर अकादमी में अंतर-सदनीय अंग्रेज़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन* डी मोनफोर अकादमी में विद्यार्थियों के अंग्रेज़ी व्याकरण संबंधी ज्ञान को बढ़ाने तथा उनकी भाषाई दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से अंतर-सदनीय अंग्रेज़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल छह रोचक चरण रखे गए, जिनमें अंग्रेज़ी व्याकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों के ज्ञान, समझ, त्वरित सोच और सटीक उत्तर देने की क्षमता का परीक्षण किया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि *इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास एवं तार्किक क्षमता का विकास करती हैं।* विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि *अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए व्याकरण का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को सीखने के लिए प्रेरित करते हैं।* विद्यालय के निर्देशक डाँ के. के. शर्मा ने कहा कि *शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना भी है।* उप-प्रधानाचार्या श्रीमती रितु चिकारा ने कहा कि *इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती हैं।* प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।