उच्च शिक्षा के नए आयामों से रूबरू हुए डी मॉनफॉर एकेडमी के विद्यार्थी, यूनिवर्सिटी फेयर में लिया उत्साहपूर्वक भाग विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसरों से परिचित कराने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही करियर दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से डी मोनफोर्ट एकेडमी के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने बुधवार, 4 नवंबर 2026 को बी.डी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ में आयोजित BDS University Fair 2026 में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस विश्वविद्यालय मेले में 6 अंतरराष्ट्रीय एवं 8 राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों, उच्च शिक्षा के विकल्पों, प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यताओं एवं भविष्य में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया तथा अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य की योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। इस संवाद ने विद्यार्थियों को वैश्विक शैक्षणिक अवसरों एवं करियर के नए आयामों को समझने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। विद्यालय की निदेशक डॉ. गरिमा वर्मा ने इस प्रकार के शैक्षिक एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से परिचित कराना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाते हैं और उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने में सहायता प्रदान करते हैं। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने भी ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी, सही करियर मार्गदर्शन और नई संभावनाओं से परिचित होना आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन सदैव इस दिशा में प्रयासरत है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भविष्य निर्माण के लिए आवश्यक जानकारी, अनुभव एवं उचित मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाए। डी मॉनफॉर एकेडमी क