*प्रेस विज्ञप्ति* *सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर डी मोनफोर अकादमी में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित* सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डी मोनफोर अकादमी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके संघर्ष, देश के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि *सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।* विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि *विद्यार्थियों को सरदार पटेल के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।* विद्यालय के निदेशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि *राष्ट्रीय एकता ही देश की सबसे बड़ी शक्ति है। हमें मिल-जुलकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना चाहिए।* विद्यालय की उपप्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने कहा कि *ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।* कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।