*प्रेस नोट* *दिनांक 28-10-2026* *थाना धानेपुर पुलिस द्वारा झपटमारी की घटना का अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹4,210/- नकद बरामद-* *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 06.10.2026 को वादी मनोज कुमार वर्मा पुत्र अलखराम वर्मा निवासी ग्राम बछईपुर (बुचियापुर), थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना धानेपुर पर तहरीर दी गई कि समय करीब 08:00 बजे रात्रि में सिंहपुर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झपट्टा मारकर उनके ₹8,900/- नकद व एक रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन छीन लिया गया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर पर मु0अ0सं0 349/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। *कार्यवाही-* दिनांक 27.10.2026 की रात्रि में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु की जा रही कार्यवाही के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आनन्द नगर चौराहे से मोतीगंज जाने वाले मुख्य मार्ग से 02 अभियुक्तों 1. ताराचन्द पासवान एवं 2. कमलेश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹4,210/- नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी लौटन सोनकर के साथ मिलकर दिनांक 06.10.2026 को सिंहपुर के पास एक साइकिल सवार व्यक्ति से झपट्टा मारकर ₹8,900/- नकद व मोबाइल फोन छीन लिया था। घटना के बाद तीनों ने नकदी आपस में बराबर-बराबर बांट ली थी तथा छीना गया मोबाइल फोन लौटन सोनकर के पास होना बताया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 1. ताराचन्द पासवान पुत्र स्वर्गीय रामबदल निवासी नैपुरिया, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा 2. कमलेश वर्मा पुत्र हरीराम वर्मा निवासी निसारूपुर, थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा *अनावरित अभियोग-* 01- मु0अ0सं0 349/2026, धारा 304(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा। *आपराधिक इतिहास-* *अभियुक्त- ताराचन्द पासवान पुत्र स्व0रामबदल निवासी नैपुरीया थाना धानेपुर जनपद गोण्डा* 1.मु0अ0सं0-128/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा 2.मु0अ0सं0-259/2023 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना मनकापुर जनपद गोण्डा 3.मु0अ0सं0-009/2025 धारा 238/303(2)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना को0 देहात बलरामपुर 4.मु0अ0सं0-254/2