गोण्डा के थाना मोतीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना आशीष कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया है, एक किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। [12-32 Sec - VO] 12-13 अक्टूबर को कहोबा रोड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान और 22-23 अक्टूबर को कुन्दरुखी में देशी शराब दुकान व दो घरों में चोरी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर चैनवापुर के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। कब्जे से दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, 23 टेट्रा पैक देशी शराब, 30 हजार 600 रुपये नकद, सब्बल, पेचकस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने साथियों के साथ चोरी कबूल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष तेज नरायन गुप्ता के नेतृत्व में की गई।