Now Playing
लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का
(UTTAR PRADESH, LUCKNOW)
लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का
UP के प्रतापगढ़ जिले से दिनभर की बड़ी खबरें। 02/11/2026 #pratapgarh #latestnews @reporteJitendra
*ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा मांगते हुए एक अखिलेश प्रशंसक, पुलिस ने किया डिटेन*
खेत पर काम कर रहे गंगा चरण पर हमला, परिवार सहित गंभीर घायल; पीड़ित पक्ष ने लगाई न्याय की गुहार
सड़क निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस की कार्रवाई पर CO पंकज लवानिया ने दी जानकारी
मथुरा में गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस और रक्षक दल की संयुक्त कार्रवाई तीन गोवंश मुक्त एक आरोपी गिरफ्तार
बारांबकी में भीषण सड़क हादसा😢 RS घाट थाना क्षेत्र के बैसनपुरवा चौराहे के पास भंडारे से लौट रहे 4 दोस्तो को टाटा सफारी ने मारी टक्कर 3 दोस्तों की मौत,चौथा लखनऊ रेफर,गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर हाइवे जाम किया,मौके पर पहुंचकर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने हालचाल लेकर जाम खुलवाया
सवर्ण हितों की रक्षा के लिए हुंकार राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ ने कलेक्टरेट में सौंपा ज्ञापन।
बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया को लगातार तीसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़! चोरी के मामले में शातिर चोर घायल अवस्था में गिरफ्तार, अवैध हथियार व चोरी का गैस सिलेंडर बरामद
मथुरा के राधारानी के जयकारों से गूंज उठा राधाकुंड... संतान प्राप्ति की कामना लेकर उमड़े,लाखों श्रद्धालु,,
Comments (1)
Indra Kumar Singh
25 Oct, 2026लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप, विरोध में धरने पर बैठे किसान; एक किसान की हालत गंभीर लेखपाल से पैमाइश कराकर विवाद सुलझाने की मांग, प्रदर्शन के दौरान किसान बेहोश होकर गिरा लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के छंदुयिया गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पर बिना पैमाइश कराए जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। विरोध में किसान धरने पर बैठ गए। मामले में बीच-बचाव और समझौते के लिए पुलिस प्रशासन को भी बुलाया गया। प्रदर्शन के दौरान एक किसान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, किसान को आनन-फानन में शहर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसे दिल का दौरा पड़ा हो, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि जमीन पर किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले राजस्व विभाग के लेखपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई जाए, ताकि विवाद का निष्पक्ष निस्तारण हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि LDA चाहता तो लेखपाल को बुलाकर जमीन की स्थिति स्पष्ट कराई जा सकती थी, लेकिन इसके बजाय बिना पैमाइश कब्जे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की पद और शक्ति के प्रभाव में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। फिलहाल, ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर रोष है। अब सवाल यह है कि जमीन की पैमाइश और विवाद के निस्तारण से पहले कब्जे की कार्रवाई क्यों की जा रही है? क्या संबंधित विभाग ग्रामीणों की मांग पर निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराएगा? नोट: LDA का पक्ष और जमीन से जुड़े आधिकारिक दस्तावेजों की जानकारी सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।