Now Playing
लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का
(UTTAR PRADESH, LUCKNOW)
लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का
रजौन में किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने दो घंटे में पकड़ा आरोपित नाबालिग।
रजौन में 100 बोतल देसी मसालेदार शराब बरामद, एक गिरफ्तार ।
रजौन बांका बिहार दुर्गा पूजा मेला देखने निकली 56 वर्षीय महिला लापता, सूचना देने वाले को मिलेगा पांच हजार का इनाम
मथुरा श्री कृष्ण की नगरी मैं जाम के हालात लाइव न्यूज
गोपालपुर स्थित मां शीतला के मंदिर में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार।
ब्लॉक प्रमुख मालती देवी की बेटी आरती के निधन से शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विधायक विनोद कुमार सरोज#latest_news
🔥 बृजभूषण सिंह का कांग्रेस पर बड़ा बयान! बोले- 200 सीटें चाहिए? हम देते तो 25 से ज्यादा नहीं देते! 🚨
🚨 ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरते थे सस्ती शराब! 7 आरोपी गिरफ्तार | पुलिस का बड़ा खुलासा
तालाब में मिला 13 वर्षीय किशोर का शव, परिवार में मचा कोहराम
पानी के पाइप को लेकर विवाद, ससुर और देवर पर महिला से मारपीट कर घर से निकालने का आरोप।
Comments (1)
Indra Kumar Singh
25 Oct, 2026लखनऊ: छंदुयिया गांव में LDA पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप, विरोध में धरने पर बैठे किसान; एक किसान की हालत गंभीर लेखपाल से पैमाइश कराकर विवाद सुलझाने की मांग, प्रदर्शन के दौरान किसान बेहोश होकर गिरा लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के छंदुयिया गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) पर बिना पैमाइश कराए जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। विरोध में किसान धरने पर बैठ गए। मामले में बीच-बचाव और समझौते के लिए पुलिस प्रशासन को भी बुलाया गया। प्रदर्शन के दौरान एक किसान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, किसान को आनन-फानन में शहर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसे दिल का दौरा पड़ा हो, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों की मांग है कि जमीन पर किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले राजस्व विभाग के लेखपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई जाए, ताकि विवाद का निष्पक्ष निस्तारण हो सके। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि LDA चाहता तो लेखपाल को बुलाकर जमीन की स्थिति स्पष्ट कराई जा सकती थी, लेकिन इसके बजाय बिना पैमाइश कब्जे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की पद और शक्ति के प्रभाव में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। फिलहाल, ग्रामीणों में इस कार्रवाई को लेकर रोष है। अब सवाल यह है कि जमीन की पैमाइश और विवाद के निस्तारण से पहले कब्जे की कार्रवाई क्यों की जा रही है? क्या संबंधित विभाग ग्रामीणों की मांग पर निष्पक्ष जांच और पैमाइश कराएगा? नोट: LDA का पक्ष और जमीन से जुड़े आधिकारिक दस्तावेजों की जानकारी सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।