अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के भौंरा गांव में रविवार को एक 13 वर्षीय किशोर कृष्णा मौर्य (पुत्र गंगाराम मौर्य) का शव तालाब से मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। कृष्णा सुबह से लापता था और तलाश करने पर उसका शव तालाब में मिला। इस दुखद घटना के बाद मां सुनीता देवी बेसुध हैं और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रितेश पाण्डेय के अनुसार, मौत के कारणों की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।