बलूआ पुलिस ने पकड़ा दो करोड़ का अवैध अंग्रेजी शराब। कानूनी कार्रवाई में जुटी । चहनिया । बलुआ थाना क्षेत्र के गंगापुल पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की नेतृत्व में मुखबारी की सूचना पर चेकिंग के दौरान 13 सौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रूपया बताई जा रही है जिसको बुरादे की बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था पकड़ा गया साथ ही दो अभिक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बलुआ पुलिस थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी कि मुखबारी की सूचना मिली कि एक ट्रक से अवैध शराब ले जाया जा रहा है जहां तत्परता दिखाते हुए बलुआ पुलिस ने ट्रक की घेराबंदी कर पकड़ लिया एवं जब उसकी तलाशी ली गई तो लकड़ी के बूरादे की बोरियों में छुपा कर अवैध अंग्रेजी शराब रखी गई थी जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रूपया बताई जा रही है एवं 1300 पेटी शराब है। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए अवैध शराब को कब्जे में ले लिया एवं दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।इस गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्राधिकारी का सकलडीहा का अधिकारिक बयान आ गया है।