Now Playing
बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश
(DELHI, WEST DELHI)
बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश
थाना निगोही पुलिस की मुठभेड़ में चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, एक अभियुक्त घायल एवं दूसरा गिरफ्तार* के सम्बन्ध क्षेत्राधिकारी सदर, शाहजहाँपुर की बाइट।
बलुआ पुलिस को मिली बड़ी सफलता,13सै पेटी अवैध शराब को किया बरामद, कानूनी कार्यवाही में जुटी
बिहार के बेगूसराय में महिला डांसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान दारोगा ने महिला डांसर और आयोजक के साथ मारपीट की। विरोध करने पर भीड़ के भड़कने के बाद दारोगा पर पिस्टल निकालने का भी आरोप है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
'दुर्गा पूजा के दौरान स्कॉर्पियो ने तांडव मचा दिया' देवरिया मे दुर्गा पूजा के दौरान एक स्कॉर्पियो ने जमकर तांडव मचाया. खतरनाक स्टंट किया. इतना ही नहीं सड़क से गुजर रहे लोगों को भी टक्कर मार दी. लोगों को भागकर जान बचानी पड़ी. पुलिस कार सवार की तलाश में जुटी है. वीडियो वायरल हैं
तेलपूरा! शाम होते ही ओवरलोड खनन वाहनों की आवाजाही तेज! प्रशासन से कार्यवाही की मांग!
रूड़की! विशाल किसान महापंचायत! किसानों की चेतावनी इस बार आर या पार! आंदोलन होगा तेज!
दशहरा पूजा दसवीं के शुभ अवसर पर महाप्रसादी का भोग प्राप्त करने रजौन मोदी हाट दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्री रामलीला समिति रामराज द्वारा कलाकारों एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान
पुनसिया हॉल्ट के प्लेटफॉर्म विस्तार को रेलवे की मंजूरी, धौनी में कवि गुरु एक्सप्रेस के ठहराव की जगी उम्मीद
अंकिता भंडारी हत्याकांड! कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का विपक्ष पर तीखा हमला!
Comments (1)
Indra Kumar Singh
22 Oct, 2026बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने अपने ही गठबंधन की मुश्किलें बढ़ाने वाले तेवर दिखाए हैं। दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित महासम्मेलन से निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बीजेपी को दो टूक चेतावनी दे दी है। मछुआरा समाज के आरक्षण पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो पार्टी दूसरे राजनीतिक विकल्प तलाश सकती है। संजय निषाद ने कहा, “साथ तभी देंगे, जब आरक्षण की बात होगी। बीजेपी को जल्द निर्णय लेना होगा। निर्णय नहीं हुआ तो दूसरा दरवाजा देखेंगे।” संजय निषाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आरक्षण लागू नहीं करने पर बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा और चेतावनी दी कि जनता जिस दिन कुछ करेगी, पसीना छूट जाएगा। “निषाद पार्टी के बिना कोई भी सत्ता अधूरी है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी, दोनों निषाद पार्टी का साथ चाहते हैं।” संजय निषाद ने महासम्मेलन में यह दावा भी किया। चुनाव से पहले संजय निषाद के इन बयानों ने गठबंधन के भीतर आरक्षण के सवाल को फिर सामने ला दिया है। अब सवाल है कि बीजेपी अपने सहयोगी की मांग पर क्या फैसला लेगी और क्या संजय निषाद की दूसरे दरवाजे की चेतावनी राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है या गठबंधन के समीकरण बदलने का संकेत?