Now Playing
बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश
(DELHI, WEST DELHI)
बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश
रानीटीकर में 70 फीट ऊंचे रावण का दहन,21हजार से अधिक लोगों ने देखा विजय का उत्सव आतिशबाजी और जय श्रीराम के उदघोष की गूंज
दशहरा पूजा दसवीं के शुभ अवसर पर महाप्रसादी का भोग प्राप्त करने रजौन मोदी हाट दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रूड़की! विशाल किसान महापंचायत! किसानों की चेतावनी इस बार आर या पार! आंदोलन होगा तेज!
बरदाहा व सांढ़ गांव में मां दुर्गा मां काली की प्रतिमा का विसर्जन
स्वच्छता विभाग की खुली पोल, प्रखंड समन्वय का आदेश का नहीं किया गया पालन
श्री रामलीला समिति रामराज द्वारा कलाकारों एवं पत्रकारों का हुआ सम्मान
दो अज्ञात लहूलुहा शव मिलने से मची सनसनी,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका
कर्नाटक पोलिसांचा इशारा चौकशीमध्ये सहयोग केला नाही तर कायदेशीर कारवाई नक्की होणार
पुजारवाडी ग्रामपंचायत समोर भटक्या कुत्र्यांचा बंदोबस्त करावा या मागणीसाठी किरण पुजारी यांचे आंदोलन
पुजारवाडी मध्ये भटक्या कुत्र्यांचा बंदोबस्त करावा या मागणीसाठी सागर मोठे या युवकाचं ग्रामपंचायतीसमोर आंदोलन
Comments (1)
Indra Kumar Singh
22 Oct, 2026बीजेपी को सहयोगी संजय निषाद का अल्टीमेटम! आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे: संजय निषाद दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के सहयोगी दल निषाद पार्टी ने अपने ही गठबंधन की मुश्किलें बढ़ाने वाले तेवर दिखाए हैं। दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित महासम्मेलन से निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बीजेपी को दो टूक चेतावनी दे दी है। मछुआरा समाज के आरक्षण पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो पार्टी दूसरे राजनीतिक विकल्प तलाश सकती है। संजय निषाद ने कहा, “साथ तभी देंगे, जब आरक्षण की बात होगी। बीजेपी को जल्द निर्णय लेना होगा। निर्णय नहीं हुआ तो दूसरा दरवाजा देखेंगे।” संजय निषाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि आरक्षण लागू नहीं करने पर बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने को कहा और चेतावनी दी कि जनता जिस दिन कुछ करेगी, पसीना छूट जाएगा। “निषाद पार्टी के बिना कोई भी सत्ता अधूरी है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी, दोनों निषाद पार्टी का साथ चाहते हैं।” संजय निषाद ने महासम्मेलन में यह दावा भी किया। चुनाव से पहले संजय निषाद के इन बयानों ने गठबंधन के भीतर आरक्षण के सवाल को फिर सामने ला दिया है। अब सवाल है कि बीजेपी अपने सहयोगी की मांग पर क्या फैसला लेगी और क्या संजय निषाद की दूसरे दरवाजे की चेतावनी राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति है या गठबंधन के समीकरण बदलने का संकेत?