रजौन में दुर्गा पूजा की धूम, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब रानीटीकर में दंगल का उद्घाटन, दशमी पर 60 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस प्रशासन संवाद सूत्र गोपाल जी कश्यप रजौन (बांका) दुर्गा पूजा को लेकर रजौन प्रखंड में भक्ति और उत्साह चरम पर है। मोदी हाट, पुनसिया, राजावर, खरवा, रानीटीकर और सिंहनान सहित विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मोदी हाट में 24 घंटे का अखंड रामधुन कीर्तन, खरवा में मैया जागरण और बली प्रधान दुर्गा मंदिर में परंपरागत बलि अनुष्ठान आकर्षण का केंद्र बने हैं। रानीटीकर में दंगल और रावण दहन का आकर्षण नवादा-खरौनी पंचायत के रानीटीकर स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर परिसर में तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन दयाशंकर सिंह ने किया। पहले दिन करीब 50 पहलवानों ने दमखम दिखाया। धौरैया के शंकर पहलवान ने कदवा-मोहनपुर के गौतम पहलवान को 3-1 से हराया। वहीं, विजयादशमी 21 अक्टूबर को शाम छह बजे 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस प्रशासन पूजा पंडालों, मेलों, दंगल और रावण दहन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें और विधि-व्यवस्था बनी रहे।