शाहजहांपुर। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर विजयदशमी के अवसर पर खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने प्रदेश और जनपदवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की और कहा कि पार्टी के पुतले अब हर जगह फूंके जाएंगे।