Search

Now Playing

सहारनपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन देने के दौरान पुलिस-प्रशासन पर अभद्रता

Download

Comments (1)

Indra Kumar Singh
Indra Kumar Singh
28 Sep, 2026

सहारनपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन देने के दौरान पुलिस-प्रशासन पर अभद्रता और कपड़े फाड़ने का लगाया आरोप ​सहारनपुर: सहारनपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (राणा जी) ने शासन-प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ जबरदस्ती की गई, उनके कपड़े और बैनर फाड़े गए। ​"क्या लोकतंत्र और संविधान की बात करना जुर्म है?" ​मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, "ज्ञापन देते हुए ऐसा महसूस हुआ जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं। क्या हम लोकतंत्र और संविधान की बात नहीं कर सकते? हम पूरी सभ्यता और कानून के दायरे में रहकर ज्ञापन सौंपने आए थे, लेकिन एसओ और पुलिस बल ने जबरन हमारे कपड़े फाड़ दिए और हमारे बैनर तक छीनकर फाड़ दिए। हम भी जिला अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि हैं, हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया गया। क्या हम अपनी आवाज भी नहीं उठा सकते?"

Get More News

Download our app for more breaking news and updates

Download App
Download NM News App Stay updated with the latest news on the go! Experience NM News on your mobile device. Download App