आलापुर, अम्बेडकर नगर। बहिंगवा जोगीपुर में वर्ष 1978 से निरंतर आयोजित हो रही रामलीला का इस वर्ष 49वां भव्य आयोजन होने जा रहा है। नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। समिति पदाधिकारियों के अनुसार, रामलीला महोत्सव का शुभारंभ 12 अक्टूबर 2026 को होगा, जबकि 20 अक्टूबर 2026 को इसका समापन किया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रामलीला आयोजन की जिम्मेदारी समिति के अध्यक्ष बृजेश तिवारी, उपाध्यक्ष तिलकधारी यादव, प्रबन्धक अखिलेश त्रिपाठी, सचिव बजरंगी गुप्ता, कोषाध्यक्ष वायुनन्दन गुप्ता तथा डायरेक्टर शोभाराम यादव की देखरेख में निभाई जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य श्यामसुन्दर गुप्ता, श्रीराम गौड़, शशि तिवारी, पवन यादव, मनीष तिवारी, राजेश मोदनवाल, नीरज जायसवाल, बलराम सोनी एवं कैलाश त्रिपाठी सहित समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। नवयुवक रामलीला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का आनंद लेने तथा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।