हजारा शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर ने क्षेत्र में ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का पानी गांव की आबादी तक पहुंचने से कई रास्ते जलमग्न हो गए और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में स्थित घरों में भी पानी पहुंचने से ग्रामीणों को घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर रखना पड़ा।बाढ़ के कारण ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर महिलाएं और बच्चे पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। पशुओं के लिए चारा और सुरक्षित स्थान की समस्या भी सामने आई है। वहीं चंदिया हजारा क्षेत्र में नदी के बढ़ते दबाव से खेतों पर भी संकट मंडरा रहा है। ग्राम प्रधान मनोज सिंह और लेखपाल प्रद्युम्न पाण्डेय ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।