शाहजहांपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर प्रशासन, पुलिस और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर जनभागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 18 महिलाओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि समाज की सोच में बदलाव और जनसहयोग से ही महिलाओं और बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।