Now Playing
ब्रांडेड रिफाइंड के नाम पर बिक रहे नकली तेल का भंडाफोड़, लाखों का माल सीज शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कलान क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध राइस ब्रान ऑयल बरामद किया। टीम ने करीब 1680 लीटर तेल सीज कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। बरामद तेल की कीमत करीब 2.24 लाख रुपये बताई गई है। जानकारी के अनुसार 10 मई की शाम संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें पैकिंग युक्त करीब 70 पेटियां और 35 ड्रम लदे थे। यह तेल खाद्य प्रतिष्ठान जय शिव शक्ति ट्रेडर्स, रुकनपुर थाना कलान में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था। जांच के दौरान तेल की गुणवत्ता संदिग्ध मिलने पर टीम ने नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए, जबकि शेष करीब 1678 लीटर तेल को सीज कर दिया गया।
AJEET MISHRA
(UTTAR PRADESH, SHAHJAHANPUR)

महेशगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, ट्यूबवेल के पास से हुई गिरफ्तारी#latest_news
पानीगांव में पुराने मुकदमे के खर्च रूपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद
सरे राह चलती ऑटो में लगी आग,यात्रियों ने कूद कर बचाई जान, देखिए वीडियो
बीबीनगर बुलंदशहर में ग्राम मडोना में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत चार दिन से था लापता परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
यूपी में गठबंधन नहीं हुआ... तो 403 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार... *चिराग पासवान*
मथुरा के मांट में अधिवक्ता परिषद के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह,26 लोगों ने किया, महादान,,
बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता, झपट्टामारी गैंग का पर्दाफाश
छाता में त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वालों पर, पुलिस का शिकंजा, खुद मोर्चे पर उतरे, सीओ,छाता -भूषण वर्मा,,
मथुरा के टेटीगांव में स्कूली छात्र और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी, जानकारी,,
मथुरा के सुरीर में स्कूली छात्र और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी,जानकारी,,
Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!