Now Playing
➡️.....कुमारगंज में चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी | ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Indra Kumar Singh
(UTTAR PRADESH, BARABANKI)
➡️.....कुमारगंज में चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी | ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
महेशगंज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, ट्यूबवेल के पास से हुई गिरफ्तारी#latest_news
पानीगांव में पुराने मुकदमे के खर्च रूपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद
सरे राह चलती ऑटो में लगी आग,यात्रियों ने कूद कर बचाई जान, देखिए वीडियो
बीबीनगर बुलंदशहर में ग्राम मडोना में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत चार दिन से था लापता परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
यूपी में गठबंधन नहीं हुआ... तो 403 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार... *चिराग पासवान*
मथुरा के मांट में अधिवक्ता परिषद के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह,26 लोगों ने किया, महादान,,
बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता, झपट्टामारी गैंग का पर्दाफाश
छाता में त्योहारों की खुशियों में खलल डालने वालों पर, पुलिस का शिकंजा, खुद मोर्चे पर उतरे, सीओ,छाता -भूषण वर्मा,,
मथुरा के टेटीगांव में स्कूली छात्र और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी, जानकारी,,
मथुरा के सुरीर में स्कूली छात्र और बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी,जानकारी,,
Comments (1)
Indra Kumar Singh
26 Apr, 2026➡️......कुमारगंज में चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी | ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस में शार्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि जगदीशपुर से अयोध्या जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब बस पिठला के पास स्थित सैनिक ढाबा के करीब पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे यात्रियों से भरी बस के अंदर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे सैनिक ढाबा के पास रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में बस से नीचे उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी जो धीरे-धीरे फैलने लगी थी। हालांकि चालक, स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि थोड़ी भी देर हो जाती, तो आग विकराल रूप ले सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों में भय और दहशत का माहौल काफी देर तक बना रहा।